फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leader jumps into fight between woman rickshaw driver heated argument police video goes viral

Amethi News: महिला और ई-रिक्शा चालक के झगड़े में कांग्रेस नेता ने किया हस्तक्षेप, पुलिस से हुई नोकझोंक

Mon, 30 Jun 2025 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

जामो कस्बा में ई-रिक्शा के किराये को लेकर महिला और चालक के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस पर कांग्रेस नेता ने हस्तक्षेप किया तो मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Congress leader jumps into fight between woman rickshaw driver heated argument police video goes viral
महिला और ई-रिक्शा चालक के झगड़े में कांग्रेस नेता ने किया हस्तक्षेप - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेठी के जामो कस्बा में रविवार शाम ई-रिक्शा के किराये को लेकर महिला और चालक के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। कांग्रेस नेता ने हस्तक्षेप किया तो मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक श्यामवीर ने महिला सवारी को गौरीगंज से जामो पहुंचाया। किराया मांगने पर महिला ने कथित तौर पर बहस करते हुए ईंट से हमला कर दिया और थप्पड़ भी मारा। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष विनय दुबे मौके पर पहुंचे। वह बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: बिजली चोरों को पकड़ने के लिए गलियों की खाक छान रहीं एसडीओ, टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे मारा छापा
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय दुबे का आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित चालक का साथ देने की बजाय उन्हें धमकाया। जेल भेजने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी सार्वजनिक की। वहीं जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्यामवीर और महिला सुनीता सोनकर के बीच बहस हुई थी। इसके बाद श्यामवीर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढ़े- यूपी: पूरे प्रदेश में मानसून का असर, आज इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; बढ़ा नदियों का जलस्तर

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed