{"_id":"664e5d01be18d2909008b1e4","slug":"congress-leader-arrested-for-giving-bribe-to-police-station-amethi-news-c-96-1-brp1002-119185-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिश्वत देने थाने पहुंचा कांग्रेसी नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिश्वत देने थाने पहुंचा कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
अमेठी सिटी। पुलिस ने रिश्वत की पेशकश करने वाले कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष/ होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि होटल संचालक अवैध काम कराने के बदले थाने में पुलिस को रिश्वत देने की पेशकश कर रहा था। उसे 50 हजार नकदी के साथ दबोच लिया गया। मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार शाम मुंशीगंज थाने के एसओ शिवनारायन सिंह थाने में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चुनावी ड्यूटी आदि के बारे में चर्चा कर रहे थे। तभी एक शख्स उनके पास पहुंचा। उसने इंस्पेक्टर से कुछ अकेले में बात करने के लिए समय मांगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक, थाने पहुंचे शख्स से नाम-पता पूछते हुए उसे सबके सामने बात करने को कहा। वहां पहुंचे शख्स ने अपना नाम पता अमेठी के गंगागंज मोहल्ला हबीबनगर निवासी मो. आशिफ बताया।
पुलिस का दावा है कि आशिफ ने कहा कि अमेठी में इंटरनेशनल नाम से होटल चलाता है। मुंशीगंज क्षेत्र से गाड़ियों में उसके होटल पर कुछ अवैध सामान जाता है। उसे पुलिस की मदद चाहिए। उसने गाड़ियों को बिना रोक-टोक जाने की मांग पुलिस से की। साथ ही 50 हजार रिश्वत की पेशकश की। एक लिफाफे में उसने 50 हजार कैश मेज पर रख दिया। इंस्पेक्टर ने कड़ी फटकार लगाते हुए आरोपी को रिश्वत देने के लिए लाया गया 50 हजार कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने दो मोबाइल व कुछ और नकदी बरामद की। पुलिस ने पूरे मामले की वीडियो ग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन
युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अमेठी कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सक्रिय भूमिका निभाता देखा गया था।
इधर, अमेठी कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि आशिफ कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष हैं। उन्हें राजनीतिक द्वेष भावना के चलते फर्जी तरीके से फंसाया गया है।
रिश्वत लेकर आए होटल संचालक को दबोचा गया: एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अमेठी निवासी एक होटल संचालक मुंशीगंज थाने में पुलिस अवैध काम के लिए रिश्वत की पेशकश करने पहुंचा था। उसे पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 50 हजार नकदी बरामद हुई है। यह नकदी वह पुलिस को अवैध काम के लिए रिश्वत के रूप में देने पहुंचा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।