{"_id":"6a650f81c45b9848d600127e","slug":"congress-held-a-candlelight-march-in-support-of-the-students-amethi-news-c-96-1-ame1002-171729-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Sun, 26 Jul 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में कैडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
अमेठी। नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और छात्रों के समर्थन में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में आंबेडकर तिराहे से शुरू हुआ मार्च राजीव गांधी चौक तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक शामिल हुए।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्रों के प्रति एकजुटता जताई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की गई। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ न्याय होना चाहिए। सरकार को परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।