{"_id":"65ecbaf56c5fad3b1605d624","slug":"congress-government-was-about-to-collapse-amethi-news-c-96-1-ame1002-114953-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लटकाने झटकाने वाली थी कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लटकाने झटकाने वाली थी कांग्रेस सरकार
Sun, 10 Mar 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सिधियावां गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को कौमी एकता चौपाल आयोजित हुई। इसमें शामिल होने आए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वाशिद अली ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि योजना को लटकाने झटकाने वाली सरकार कांग्रेस थी। कांग्रेस ने विकास को कही प्राथमिकता नहीं दी। संबोधित करते हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वाशिद अली ने सभी को अपना अपना बूथ जिताने का संकल्प दिलाया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले के शासन काल में लटकाने झटकाने का कार्य होता था। न दूरी है न खाई है मोदी हमारा भाई है, के नारे के साथ हम आने वाले चुनाव में इतिहास रचकर खुद की उपस्थिति का अहसास कराएंगे।
चौपाल में मंगौली के दिव्यांग छोटू ने ट्राई साइकिल की मांग की तो जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को दूरभाष पर ट्राई साइकिल दिलाए जाने के निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशरार अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, भारत सरकार रेलवे बोर्ड के सदस्य कमरुद्दीन, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तौसीफ खान, गुलिस्ता खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज किशोर पांडेय, मौलाना सईद, सोनू सिंह मौलाना आरिफ आदि मौजूद रहें।
इनसेट
कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
सिधियांवा में आयोजित कौमी एकता चौपाल में तौकीर , छतोह के अब्दुल जब्बार, बहादुरपुर से मोहम्मद अबरार, मोहम्मद सलीम, तिलोई के मोहम्मद दाऊद, जगदीशपुर के मोहमद सलीम सहित कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदयता ली।