फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress District President and other officials under house arrest

Amethi News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

Wed, 18 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Congress District President and other officials under house arrest
कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष अमेठी शुभम सिंह को पुलिस ने किया गया हाउस अरेस्ट। -पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। विधानसभा घेराव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों को मंगलवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने की चर्चा से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन




सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को विधानसभा घेराव का एलान कर रखा है। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश के सह प्रभारी पूर्व मंत्री राजेश तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद पदाधिकारी विधानसभा घेराव की तैयारियां में जुटे हैं।
विज्ञापन



आरोप है कि मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित करीब 25 पदाधिकारियों के घर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों के हाउस अरेस्ट होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। लोग कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट होने पर प्रतिक्रिया देने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव की तैयारी में थे। इस बीच पुलिस ने कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा संविधान समाप्त करना चाहती है। लोकतंत्र बचाए रखने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के आवाहन पर विधानसभा का घेराव होना है, लेकिन पार्टी के लोगों को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की प्रशासन की नाकाम कोशिश
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रशासन कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की नाकाम कोशिश कर रहा है। अमेठी के हर घर में कांग्रेस का कार्यकर्ता है। विधानसभा घेराव में अमेठी से पांच हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। कितने लोगों को प्रशासन हाउस अरेेस्ट करेगा। हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से लखनऊ पहुंचने की कोशिश में जुटा है। कहा कि अमेठी के लोग ट्रक, बस, ट्रेन सहित अन्य माध्यमों से पहुंचेंगे। पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर विधानसभा घेराव कार्यक्रम फ्लाॅप करने की प्रशासनिक कोशिश नाकाम साबित होगी।





रोका गया तो करेंगे भूख हड़ताल
अमेठी। कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता लखनऊ न जाने पाएं, इसके लिए हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। कहा कि यदि लखनऊ नहीं जाने देंगे तो हम लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बताया, हम लखनऊ जाने की रणनीति बना ही रहे थे कि मंगलवार कोतवाली पुलिस हमारे आवास पर पहुंची और उन्हें बताया कि हमें हाउस अरेस्ट किया गया है। हमें घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है।





हाउस अरेस्ट किए गए जिला महासचिव
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के भदाव गांव निवासी जिला महासचिव अमेठी व प्रभारी गौरीगंज सुनील सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। बुधवार को विधान सभा घेराव के मद्देनजर लखनऊ जाने के पहले मंगलवार की सुबह ही पुलिस ने उनके आवास में अरेस्ट किया। जिला महासचिव सुनील सिंह ने बताया कि भाजपा की योगी सरकार कांग्रेस से डर गई है। कार्यक्रम को असफल करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है, जो निंदनीय है।





घेराव प्रतिबंधित होने की सूचना देनी गई है फोर्स
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रतिबंधित किया गया है। बुधवार को कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण एक दिन पहले सभी थाना प्रभारी कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रदर्शन के प्रतिबंधित होने की जानकारी देने गए थे। किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। सिर्फ उन पर नजर रखी जा रही कि वह प्रतिबंध के बावजूद लखनऊ न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed