फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress becomes lakhpati in five assembly constituencies without MLA

Amethi News: बिना विधायक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस बनी लखपति

Thu, 06 Jun 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Congress becomes lakhpati in five assembly constituencies without MLA
किशोरी लाल शर्मा
अमेठी सिटी। सियासी रण का एक अलग स्वरूप देखने को मिला है। वर्तमान में अमेठी संसदीय सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। इसके बाद भी संसदीय चुनाव में कांग्रेस ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक वोट पाकर जीत हासिल की है। भाजपा की पराजय ने एक बड़ा संदेश दिया है। जनता की कसौटी पर राज्यमंत्री सहित तीन विधायक खरे नहीं उतर सके।
विज्ञापन


अमेठी संसदीय सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ अमेठी विधानसभा सीट से 230 मतों के अंतर से बढ़त बनाई थी। जबकि, अन्य सभी पर कांग्रेस पीछे थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी भी सीट पर सफलता नहीं मिली। निकाय चुनाव में जरूर कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट की तिलोई से एक लाख एक हजार 405, गौरीगंज में एक लाख आठ हजार 426, अमेठी में एक लाख 5 हजार 983, जगदीशपुर में एक लाख एक हजार 496, सलोन में एक लाख 19 हजार 370 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है भाजपा किसी भी विधानसभा में एक लाख के मतों का आंकड़ा नहीं छू सकी। यह स्थिति तब है जब तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक है, इसमें से तिलाेई के मयंकेश्वर शरण सिंह राज्यमंत्री तक है। शेष बची दो विधानसभाओं के विधायकों ने भी पर्दे के पीछे से सियासी खेल खेला। ऐसे में अमेठी से भाजपा की पराजय ने एक बड़ा सियासी संदेश दिया है। इसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी मंथन कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी कहते हैं कि हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है।


अमेठी के विकास पर हुई चर्चा
- कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की। गांधी परिवार ने किशोरीलाल शर्मा को बधाई दी। इसके साथ ही अमेठी के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर योजना पर मंथन किया।



बनाई जा रही कार्ययोजना
- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र कहते हैं कि अमेठी के विकास को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। राहुल गांधी के कार्यकाल की उन योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिसे बंद करा दिया गया था या फिर अधूरी रह गई थी। उन्हें दोबारा से शुरू किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह कहते हैं कि अमेठी के विकास को लेकर कई योजनाएं हैं, जिस पर जल्द ही काम शुरू कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed