{"_id":"68c714519b2f2c37170078d8","slug":"confirmed-tickets-are-not-available-in-major-trains-amethi-news-c-96-1-ame1002-148412-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रमुख ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रमुख ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट
Mon, 15 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
अमेठी सिटी। पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म के लिए बाहर से घर लौटे परदेसी अब वापसी की तैयारी में हैं। इसी कारण गौरीगंज होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। 22 जोड़ी ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में 30 सितंबर तक कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को मजबूरी में जनरल कोच में भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है।
जिले के हजारों लोग आजीविका के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, अंबाला, लुधियाना, सूरत जैसे शहरों में रहते हैं। पितृ पक्ष में गांव लौटने के बाद अब यह लोग अपने काम पर वापस जा रहे हैं। रेलवे वेबसाइट के अनुसार योगनगरी एक्सप्रेस में 30 सितंबर तक वेटिंग 70 पार पहुंच चुकी है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस में 90 से अधिक, कोलकाता एक्सप्रेस में 50 से ऊपर और अर्चना एक्सप्रेस व पंजाब मेल में 28 सितंबर तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी हालात यही हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ से स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई है।
गौरीगंज के कपूरीपुर निवासी सुधाकर पांडेय ने बताया कि वह मुंबई लौटना चाहते हैं, लेकिन उद्योगनगरी एक्सप्रेस में सीट आरक्षित न मिलने से जनरल कोच में ही सफर करना पड़ेगा। भेलाईपुर निवासी शिवबाबू ने कहा कि छोटे बच्चों के साथ दिल्ली जाना है। लगातार दो दिन स्टेशन आने के बावजूद स्लीपर में टिकट नहीं मिल सका। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित टिकट बुकिंग हो रही है।