फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   computer and projector will be installed in every KGBV

सभी केजीबीवी में लगेंगे कंप्यूटर व प्रोजेक्टर

Wed, 10 Aug 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
computer and projector will be installed in every KGBV
गौरीगंज (अमेठी)। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी 13 ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं कंप्यूटर व प्रोजेक्टर से पढ़ाई कर सकेंगी। योजना को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए शासन सेे 65 लाख रुपये (प्रति विद्यालय पांच लाख) की मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जैम पोर्टल से उपकरण खरीदने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सभी ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित करता है। स्कूल में कक्षा छह से आठ तक बालिकाओं को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क ड्रेस, भोजन, पाठ्य पुस्तक से लाभान्वित किया जाता है। बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें तकनीकी शिक्षा में दक्ष कर रोजगार परक शिक्षा देने के लिए शासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है। बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जा सके इसके लिए शासन ने सभी केजीबीवी में छह-छह सेट कंप्यूटर स्थापना को मंजूरी देते हुए प्रति स्कूल पांच-पांच लाख रुपये को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जैम पोर्टल से उपकरण की खरीदने की कवायद में जुटा है। उम्मीद है कि उपकरणों की खरीद व प्रोजेक्टर पर पढ़ाई का काम 30 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ स्कूल में निर्मित हैं कंप्यूटर लैब
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जगदीशपुर, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना, सिंहपुर, बहादुरपुर, तिलोई, गौरीगंज, जामो व शाहगढ़ में एचएएल की ओर से कंप्यूटर लैब निर्मित कराया गया है। इसके अतिरिक्त अमेठी, संग्रामपुर, भादर व भेटुआ केजीबीवी में कंप्यूटर लैब बनाए जाने हैं।
पहले से मौजूद तीन-तीन सेट
जिले में संचालित सभी केजीबीवी में पहले से शासन की ओर से आवंटित धनराशि से तीन-तीन सेट कंप्यूटर सेट क्रय कर बेसिक शिक्षा विभाग प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था करने में जुटा है। कंप्यूटर की कमी से फिलहाल शिक्षत्व्यवस्था प्रभावित हो रही थी लेकिन अब छह-छह सेट कंप्यूटर स्थापित होने के बाद तकनीकी शिक्षा के साथ स्मार्ट क्लास संचालन की योजना परवान चढ़ेगी।
मानक के अनुसार होगी खरीद
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने बताया कि शासन से कंप्यूटर उपकरण क्रय करने की वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद जैम पोर्टल से उपकरण खरीद की जाएगी। फिलहाल अभी शासन से उपकरण के मानक की सूची नहीं प्राप्त हुई है। सूची मिलने के बाद नियमानुसार खरीद की जाएगी।

बेहतर ढंग से मिलेगी शिक्षा
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बतायस कि प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 100 बालिकाएं पंजीकृत हैं। पंजीकृत बालिकाओं को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। उपकरणों की स्थापना के बाद 1300 बालिकाओं को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed