फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   compitition

राज्य स्तरीय कला उत्सव में फलक जहां ने बढ़ाया मान

Mon, 21 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
compitition
गौरीगंज (अमेठी)। मूर्ति कला विधि में जीजीआईसी जायस की एक छात्रा ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फलक जहां ने राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी कला जगत की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग कला उत्सव कार्यक्रम करता है। स्कूल व जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयन करने के बाद पिछले दिनों जीजीआईसी जायस की शिफा बानो ने लोक संगीत, फलक जहां ने मूर्ति कला और आशरा ने पेंटिंग विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में फलक जहां ने मूर्तिकला विधि में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया तो अपना चयन राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में कराने में सफल हुईं। रविवार देर शाम प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ तो माध्यमिक शिक्षा विभाग फलक जहां को जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका ऋषा सिंह को फलक जहां की तैयारी में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। एएओ ने बताया कि तीनों प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा तो फलक जहां को जल्द ही राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed