{"_id":"66e8b0af885a807bc8055c04","slug":"companies-paying-less-gst-are-being-monitored-amethi-news-c-96-1-gon1004-125724-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कम जीएसटी भुगतान वाली कंपनियों की हो रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कम जीएसटी भुगतान वाली कंपनियों की हो रही निगरानी
Tue, 17 Sep 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में कम जीएसटी भुगतान वाली कंपनियों की निगरानी की जा रही है। इसमें दो बड़ी सीमेंट कंपनियां भी शामिल हैं। वहीं अन्य कई फर्म की ओर से पहले की अपेक्षा कम धनराशि का जीएसटी रिटर्न दाखिल किया गया है। एसजीएसटी व सीजीएसटी की ओर से पता किया जा रहा है कि क्या कारण रहे, जिसके चलते कंपनियों ने कम भुगतान किया है। इसके लिए हर पहलू की जांच शुरू की गई है।
जिले में जीएसटी का ज्यादा भुगतान करने वाली सीमेंट कंपनी ने इस साल करीब छह करोड़ रुपये की कमी की है। वहीं एक अन्य सीमेंट कंपनी ने करीब एक करोड़ रुपये कम जीएसटी का भुगतान किया है। राज्य कर विभाग के उपायुक्त अनुराग चौधरी ने बताया कि इसी के साथ जिले की दो सीमेंट कंपनियां, आटोमोबाइल सेक्टर में कार्यरत तीन फर्म, बैग, ट्रांसपोर्ट, स्क्रैप, ऑटो पार्ट कमोडिटी की फर्म कम जीएसटी भुगतान में शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन कंपनियों ने पहले जहां अधिक मात्रा में जीएसटी रिटर्न दाखिल किया तो इस बार अचानक टैक्स में कमी कर दी है। इस वजह से कंपनी के सभी बड़े आपूर्तिकर्ता, खरीदार, एजेंसी, ट्रांसपोर्ट आदि की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि उत्पादन, वितरण या खपत में किस स्तर पर कमी रह गई है।
जीएसटी चोरी की भी आशंका
उपायुक्त ने बताया कि कर भुगतान करने वाली कंपनियां कई बार जीएसटी चोरी भी करती हैं। ऐसे में राज्य कर व केंद्र कर की ओर से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जीएसटी भुगतान के मामले पहले के सभी आंकड़ों पर गौर किया जा रहा है। इसमें जिले की 20 से अधिक फर्म शामिल हैं।