फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Community feasts were organized at various places, and people partook of the *prasad*.

Amethi News: जगह-जगह भंडारा, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Wed, 24 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Community feasts were organized at various places, and people partook of the *prasad*.
गौरीगंज के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर के भंडारे में शामिल श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। ज्येष्ठ मास के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



गौरीगंज के गढ़ामाफी, टीकरमाफी आश्रम, ठेंगहा और अमेठी स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को चोला चढ़ाया। गौरीगंज के नहर विभाग परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सैंठा मोड हनुमान मंदिर में भोर से सुंदरकांड में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बीडीओ कार्यालय गेट के करीब सुंदरकांड के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय के पास भंडारा हुआ। जीजीआईसी मोड के पास अमर चौरसिया की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




राहगीरों को पिलाया शरबत

अमेठी। जगदीशपुर-प्रतापगढ़ हाईवे पर एसडीएम कॉलोनी के आगे समाजसेवी शेष नारायण पांडेय की अगुवाई में राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। इस दौरान रमाकांत पांडेय, कल्लू पांडेय, रामकुमार सिंह, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





छोला व चावल का बांटा प्रसाद
राजफत्तेपुर। सिंहपुर क्षेत्र में जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। गंगानगर चौराहे पर भंडारे की शुरुआत से पहले आयोजक केदारनाथ तिवारी ने बजरंगबली का पूजन किया। इसके बाद छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। धनखरपुर गांव स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आयोजक अंकित मिश्र, अंकुर मिश्र, अश्वनी मिश्र, अनुज, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed