फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Committees are lying vacant, farmers are wandering for urea

Amethi News: खाली पड़ीं समितियां, यूरिया के लिए भटक रहे किसान

Wed, 17 Sep 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Committees are lying vacant, farmers are wandering for urea
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
अमेठी सिटी। कई समितियों व इफको केंद्रों पर यूरिया नहीं है। खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। निजी दुकानदार किसानों को शोषण कर रहे हैं तो तहसील मुख्यालय स्थित बड़े इफको केंद्रों पर कतार लग रही है।
विज्ञापन



यूरिया का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। संग्रामपुर स्थित इफको केंद्र पर कई दिनों से यूरिया नहीं है। यहां पर ताला लटक रहा है। गोरखापुर साधन सहकारी समिति का भी यही हाल है। किसान रामअचल तिवारी, बृजेश शुक्ल, राम अवध आदि ने बताया कि यूरिया के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। निजी दुकानों पर सल्फर व जिंक के साथ दुकानदार यूरिया लेने को मजबूर कर रहे हैं। वहीं गड़ेरी साधन सहकारी समिति पर सोमवार को यूरिया पहुंचने के बाद वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित इफको केंद्र गौरीगंज में मंगलवार को 1200 बोरी यूरिया पहुंची थी। पूरबगांव निवासी अनीता ने बताया कि आनापुर, जगदीशपुर साधन सहकारी समिति में गईं, लेकिन वहां पर यूरिया नहीं मिली। यहां पर सुबह 10 बजे से लाइन में लगने के बाद 12 बजे यूरिया मिल पाई। किसान आलोक कुमार ने बताया कि वह ताला समिति पर यूरिया के लिए गए थे, लेकिन वहां नहीं मिल पाई। यहां पर आज यूरिया मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभावा निवासी पूजा देवी ने बताया कि बाबूपुर समिति में यूरिया नहीं मिलने से उन्हें गौरीगंज तक दौड़ लगानी पड़ी। बताया कि निजी दुकानों पर दुकानदार एक बोरी यूरिया के साथ जिंक व सल्फर जबरन दे रहे हैं। किसान सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, राम शंकर आदि ने बताया कि यूरिया के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे थे। यूरिया यहां खतौनी पर आसानी से मिल गई। कहा कि समितियों पर भी यूरिया उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे किसानों को आसानी से मिल सके।


सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि कि यूरिया की मांग कम है। जिन समितियों पर यूरिया की मांग की जा रही है, वहां उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed