Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Collision between two trucks on Tanda-Banda highway, both drivers dead, one injured

Amethi News: टांडा-बांदा हाइवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत, एक घायल

Thu, 26 Sep 2024 05:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Collision between two trucks on Tanda-Banda highway, both drivers dead, one injured
मुंशीगंज ​में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त दो ट्रक।
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह छह बजे टांडा-बांदा हाइवे पर दो ट्रकों की सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सीएचसी भेटुआ में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे में दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। एक मृतक का शव केबिन में फंस गया था। जिसे घंटेभर की मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे में मरने वाला एक चालक गोरखपुर व दूसरा रायबरेली जिले का निवासी है।
विज्ञापन

रायबरेली से प्लाई लाद कर एक ट्रक पश्चिम बंगाल के बख्शी हाट जा रहा था। जब अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा हाइवे पर ममता स्टील फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से इसकी सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान एक ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंसा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उनके शव को बाहर निकाल पाए। दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। हादसे में मरने वालों में रायबरेली से पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक चालक की पहचान गोरखपुर की चौरी-चौरा तहसील क्षेत्र व एम्स थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव निवासी राधेश्याम यादव (45) के रूप में हुई। जबकि दूसरे ट्रक चालक की पहचान रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे कुटी मर्दनपुर लोधवामऊ निवासी राजू (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ट्रक के खलासी की पहचान इसी जनपद के महाराजगंज इलाके के जलालपुर गांव निवासी हरिकेश यादव (30) के रूप में की गई है। यह लोग देवरिया से सीमेंट उतार कर रायबरेली वापस जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों ट्रक मालिकों को सूचना दी। एसओ प्रेमचंद गौतम का कहना है कि पहचान के बाद परिजनों को बुलाया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही में मारी टक्कर
गोरखपुर से पहुंचे मृतक हरिकेश यादव के भाई जीतेंद्र यादव ने बताया कि उनका भाई सही ढंग से ट्रक लेकर जा रहे थे। मौके पर जाकर उन्होंने देखा कि दूसरे ट्रक चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। आरोप लगाया कि दूसरे ट्रक को चलाने वाला युवक वास्तव में खलासी था। जबकि उसका चालक बैठा हुआ था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
रायबरेली के पूरे कुटी मर्दनपुर निवासी राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता रामसजीवन की उसके बचपन में ही सर्पदंश से मौत हो गई थी। घर का खर्च चलाने वाला राजू ही था। उनकी मौत के बाद परिवार का सहारा छिन गया। चाचा राम मिलन ने बताया कि राजू की बड़ी बहन सरोज की शादी हो चुकी है, लेकिन छोटी बहन मनोज की शादी का जिम्मा अब राजू के कंधों पर था। घर में बूढ़ी मां कमलेश कुमारी बेटे की मौत की खबर से बदहवास हैं। बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


रात को बात हुई, सुबह मिली मौत की सूचना
गोरखपुर के राधेश्याम यादव की मौत की खबर पाकर पहुंचे उनके बेटे राहुल ने बताया कि पिता कई दिन पूर्व घर से निकले थे। वह रायबरेली से प्लाई लेकर पश्चिम बंगाल के बख्शी हाट जा रहे थे। रात को पिता से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने हालचाल जाना था। कहा था कि जब वह गोरखपुर पहुंचेगे तो घर भी आएंगे, लेकिन सुबह उनकी मौत की खबर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed