{"_id":"64ef8a46c6cede6a320aeed7","slug":"cmo-should-monitor-health-programs-amethi-news-c-96-1-slko1003-4379-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग करें सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों की माॅनीटरिंग करें सीएमओ
Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मानीटरिंग करके रिपोर्ट देने को कहा है।
बैठक में समिति के समक्ष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक सामग्री/उपकरण के क्रय करने, स्टाफ की उपलब्धता, जन जागरुकता तथा अन्य कार्यक्रम पर हुए व्यय के अनुमोदन के लिए 23 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान, आशा रिपोर्टिंग सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा किया। डीएम ने सभी चिकित्सकों को उनके तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए निरंतर छिड़काव व फागिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, सीएमएस बीपी अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामप्रसाद, डीपीआरओ श्रीकांत यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।