फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CM will virtually inaugurate Annapurna buildings today

Amethi News: आज अन्नपूर्णा भवनों का सीएम करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
CM will virtually inaugurate Annapurna buildings today
अमेठी सिटी। राजस्व, मनरेगा व पूर्ति विभाग समन्वय स्थापित कर जिले में 75 राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप तैयार कर संचालित करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत पीपरपुर, इन्हौना, पीढ़ी, मकदूमपुर कला, घाटमपुर, कठौरा तथा भटगवां में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। अन्य दुकानों पर काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोकभवन सभागार लखनऊ से नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकान) तथा ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पास मशीनों का लोकार्पण करेंगे। शनिवार को अन्नपूर्णा भवन इन्हौना में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होने के बाद राज्यमंत्री अन्नपूर्णा भवन, इन्हौना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन



इन गांवों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन

तहसील अमेठी में गांव दरखा, बाहांपुर, महमूदपुर, महराजपुर, कटरा फूल कुंवर, रायपुर फुलवारी ब्लॉक संग्रामपुर के गांव पुन्नपुर, मधुपुर, उत्तरगांव, कसारा, सहजीपुर, रधईपुर ब्लॉक भेटुआ के गांव सरुवावां, मनीरामपुर, दलशाहपुर, कड़ेरगांव, शहरी व भेटुआ तथा ब्लॉक भादर के गांव पीपरपर, भेंवई, खरगपुर, टीकर माफी, बेधिकपुर, रायपुर में भूमि चिन्हित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर में कठौरा, जलालपुर तिवारी, सिधियांवा, गूंगेमऊगांव, नौडाड़, सरेसर शुकुलबाजार में मांझगांव, किशनी, संसारपुर, मखदूमपुरकलां, महोनापूरब, ऊंचगांव तथा मुसाफिरखाना में दादरा, बेसारापश्चिम, निजामुद्दीनपुर, भद्दौर कंजास, पलियाचंदापुर में राशन दुकान निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

सिंहपुर में अहमदाबाद पिपरी, फत्तेपुर, इन्हौना, पेंडारा, पन्हौना, कोटवा तो तिलोई में तिलोई ग्राम पंचायत के साथ जनापुर, रामनगर, कोटवा, सेमरौता, मेढौना तथा बहादुरपुर में खरौली, पीढी, बहादुरपुर दक्षिणी, जायस, ओदारी, फतेहपुर मवइया व नगर पालिका परिषद जायस के मोलवी खुर्द में राशन की दुकान निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

जामो में अलीपुर, नीमी, सरमे, लोरिकपुर, नदियावा, घाटमपुर, राजामऊ, दखिनवारा, सूरतगढ़ व जनापुर तो शाहगढ़ में दक्खिनगांव, कौहार, शाहगढ़, लोहंगपुर, चिलबिली व किटियावां गांव का चयन हुआ है। गौरीगंज में भटगवां, इटौजा पश्चिम, असैदापुर, पैगा, ऐठा, जेठौना व सराय भागमानी में अन्नपूर्णा भवन में कोटे की दुकान का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed