फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cloudy all day, heavy rain in the evening

Amethi News: दिन भर बादल, शाम को जोरदार हुई बारिश

Sat, 06 Jul 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cloudy all day, heavy rain in the evening
अमेठी में हुई जोरदार बारिश
अमेठी सिटी। जुलाई माह में बारिश का इंतजार जिले के लोग कर रहे है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम को हुई बारिश तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में एक जुलाई को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस था। दिन का अधिकतम तापमान बढ़ता ही जा रहा था। शुक्रवार को भी पूरे दिन लोग उमस से जूझते रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान घने काले बादलों से घिर गया और राहत की बूंदे बरसने लगी। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद से वातावरण में उमस कम हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के बाद शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को जिले में औसतन 4.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। देर शाम अचानक झमाझम बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में खुशी की लहर
भादर (अमेठी)। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदला जोरदार बरसात शुरू हुई जो दो तीन घंटे जारी रही। तेज हुई बरसात से खेत पानी से लबालब भर गए। जिसे लेकर किसानों में खुशी छा गई। किसान खेती किसानी में जुट गए।

किसान केदारनाथ वर्मा ने बताया कि धान की रोपाई के लिए निजी नलकूप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। खेती किसानी में तेजी आयेगी। संतलाल पाल कहते हैं की बरसात ही धान की रोपाई का सहारा था। रोपाई पिछड़ रही थी। अब आसानी से हो जायेगी। शैलेंद्र सिंह कहते हैं कि इस सीजन की यह सबसे अच्छी पहली बारिश हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed