फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Clouds remained throughout the day, melting continued, people shivered

Amethi News: दिनभर छाए रहे बादल, गलन बरकरार, कांपे लोग

Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, melting continued, people shivered
अमेठी सिटी। पिछले दो दिनों से ठंड का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घर से बाहर जाने से कतरा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से लोग ठंड से कांपते रहे। इस दौरान जो लोग बाहर निकले, उन्होंने अलाव का सहारा लिया। अस्पतालों, बस स्टैंड आदि पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे।
विज्ञापन



जनवरी में लगातार मौसम खराब हो रहा है। कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिलती नजर आ रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिसके कारण लोग ठंड से परेशान रहे। ऐसे में दिनभर गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। इसके बाद जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे गलनभरी ठंड बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मौसम के बदले मिजाज और गलन के साथ सर्द हवाओं से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरन भरी ठंड से लोग बाहर जाने से कतरा रहे हैं। ठंड के चलते दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। गौरीगंज के चौक बाजार स्थित लेबर मंडी में सुबह आए मजदूरों को काम न मिलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। यहां मिले किशुन गुप्ता, रामसजीवन व रवि कुमार ने बताया कि सुबह ही आ गए थे, उम्मीद थी कि काम मिल जाएगा, लेकिन ठंड के कारण काम नहीं मिल सका, ऐसे में लौटने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम रही, जिससे दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते रह गए। इस बीच जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले, वह भी ठंड से परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने एवं पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed