फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   clothes of 15 lakhs stolen from a shop

दुकान का ताला तोड़कर 15 लाख के कपड़े चोरी

Sun, 14 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
clothes of 15 lakhs stolen from a shop
बाजार शुकुल (अमेठी)। रानीगंज-बाजार शुकुल संपर्क मार्ग पर स्थित शिवम ट्रेडिंग नामक कपड़े की दुकान में शनिवार रात चोरी हो गई। हसनपुर गांव निवासी रविशंकर तिवारी की उक्त दुकान के शटर का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर 12 सौ रुपये नगद के साथ तमाम कपड़े समेट ले गए।
विज्ञापन

चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। रविवार सुबह रविशंकर का पुत्र सत्यम प्रतिष्ठान खोलने का पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। सत्यम ने पिता के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। कारोबारी का कहना है कि उसकी दुकान से करीब 15 लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी हुए हैं। थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed