फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chunri, coconut and fruits are expensive

Amethi News: चुनरी, नारियल से लेकर फल तक महंगे

Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chunri, coconut and fruits are expensive
गौरीगंज बाजार में नवरात्रि को लेकर कलश की खरीदारी करती महिला। -संवाद
अमेठी सिटी। नवरात्र को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। महंगी हुई पूजा सामग्रियों के कारण इस बार आस्था पर महंगाई भारी पड़ रही है। नवरात्र में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री चुनरी, नारियल, कलश, कलावा समेत अन्य सामग्री की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार में बिक रहे नारियल से लेकर फल तक पर महंगाई का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन



हिंदुओं के नव संवत्सर पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च को हो रहा है। इस दौरान छह अप्रैल तक भक्तगण शक्ति स्वरूपा मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर मनौती मांगेगें। किराना के थोक व्यापारी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि नवरात्र में पूजन सामग्री में चुनरी, नारियल, कलश, कलावा समेत अन्य सामान पिछले साल के मुकाबले पांच से 10 फीसदी महंगे हो गए हैं। महंगाई के लिहाज से फलाहार से संबंधित सामानों पर तेजी दिख रही है।
विज्ञापन



बाजार में मौजूद पूजा सामग्री
माता की बड़ी चुनरी- 50 से 150 रुपये

माता का श्रृंगार का सामान- 250 -400 रुपये
छोटी चुनरी- 5 - 80 रुपये
धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री- पांच से - 80 रुपये
नारियल- 25-35 रुपये पीस
मखाना-350 रुपये प्रति किग्रा.- 450 रुपये प्रति किलो
काजू- 700 रुपये प्रति किग्रा.- 800 रुपये प्रति किलो
किशमिश, 250 रुपये प्रति किलो
सिंघाड़ा आटा- 120 रुपये प्रति किलो
मूंगफली- 100 से लेकर 140 रुपये प्रति किलो
साबूदाना- 120 रुपये प्रति किलो
सेब- 120 रुपये प्रति किलो
केला- 60 रुपये प्रति दर्जन
अंगूर- 90- 120 रुपये प्रति किलो



महंगाई ने बढ़ाई परेशानी

गौरीगंज के पंडरी गांव निवासी राधिका ने बताया कि इस बार नवरात्र में महंगाई की वजह से घर का बजट बिगड़ेगा। माता के पूजन सामग्री में कटौती कर खरीदारी की है। पहले जो सामान कम पैसे में मिल जाता था, उसके लिए अब दोगुना कीमत चुकानी पड़ रही है। पहाड़गंज की माधुरी ने बताया कि वह नवरात्र में व्रत रखती हैं। फल, मेवा व पूजन सामग्री के दाम में वृद्धि से नौ दिन के व्रत में जेब पर अधिक भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed