फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CHO reprimanded for negligence in work

Amethi News: काम में लापरवाही पर सीएचओ को फटकार

Thu, 06 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
CHO reprimanded for negligence in work
अमेठी सिटी। छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस सत्र का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बुधवार को नेवढि़या स्थित उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 बच्चों का टीकाकरण व तीन गर्भवती का परीक्षण किया गया मिला। केंद्र पर पहुंचे बच्चों का सीएमओ ने स्वयं वजन करने के साथ जांच की। इस बीच एएनएम पुनीता सिंह अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन


सीएचओ प्रिया सिंह ने छह सितंबर के बाद से कोई दवा नहीं मंगाई है, इस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक, एएनएम और सीएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि जिन लाभार्थियों का टीकाकरण हो, उनका विवरण यू-विन पोर्टल पर जरूर फीड किया जाए। नियमित टीकाकरण से बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। इससे टीबी, हेपेटाइटिस-बी, काली खांसी, टिटनेस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला एवं जापानी इंसेफ्लाइटिस आदि बीमारियों से बचाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर रीना राव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed