फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chintamani Foundation Cricket Club won the match

Amethi News: चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chintamani Foundation Cricket Club won the match
अमेठी सिटी। गौरीगंज में जिला क्रिकेट संघ की ओर से निर्मला मौर्या स्मारक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब टीम और उड़ान क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ।
विज्ञापन



क्रिकेट अकादमी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 31.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 106 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के खिलाड़ी वाहिद ने 27 रन बनाए। चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब टीम के गेंदबाज विवेक चौहान ने पांच विकेट और समर ने दो, शिखर, कृष व ओम चौरसिया ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन



इसके बाद मैदान में उतरी चिंतामणि फाउंडेशन क्रिकेट क्लब टीम ने 16.1 ओवर में 107 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के बल्लेबाज विवेक चौहान के नाबाद 44 रनों की बदौलत लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच विवेक चौहान, फाइटर ऑफ द मैच ऋतिक शंकर, बेस्ट बैट्समैन दीपक, बेस्ट बॉलर जयंत रावत रहे। इस दौरान पुनीत त्रिवेदी, प्रांजल तिवारी, गोविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed