{"_id":"69405a5c65b834226e0a74ad","slug":"childrens-health-is-deteriorating-due-to-cold-amethi-news-c-96-1-ame1008-154480-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ठंड से बच्चों की बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ठंड से बच्चों की बिगड़ रही सेहत
Tue, 16 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में बच्चे का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ जुटी रही। ठंड में सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। ठंड का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचने वाले 90 बच्चों में 25 से 30 इन्हीं बीमारियों से पीड़ित मिल रहे हैं। इनमें नवजात शिशु से लेकर 10 साल तक के बच्चे ज्यादा हैं।
जिला अस्पताल में सुबह से ही परचा काउंटर, ओपीडी, पैथोलॉजी, दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार दिखी। फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की भीड़ नजर आई। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मिली विमला ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे अंकित को कई दिनों से सर्दी होने के साथ बुखार आ रहा है। बाहर दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। सबीना ने बताया कि तीन माह के बेटे अरमान को सर्दी होने के साथ सांस लेने में समस्या हो रही है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जईक उज जमा ने बताया कि इस समय बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार संग निमोनिया के लक्षण वाले मामले बढ़ रहे हैं। ठंड के कारण बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है, जिससे वे इन बीमारियों की जद में आ रहे हैं। अभिभावक बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें। उन्हें ठंड से सुरक्षित रखने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि वे स्वस्थ आहार लें और सफाई का पालन करें। सर्दी होने पर घरेलू उपचार के बजाय तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। ध्यान न देने पर बच्चे निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे रखें बच्चों का ध्यान
- बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं।
- बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर गर्म खाना दें, जिसमें हरी सब्जियां, सूप और गर्म दूध शामिल हो।
- बच्चों को ठंडे पानी के संपर्क में आने से बचाएं।
- यदि बच्चे बाहर खेलते हैं तो उन्हें जैकेट, टोपी और मोजे पहनाकर भेजें।
-यदि बच्चे में सर्दी-जुखाम, बुखार या पेट दर्द के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत बच्चे को पर्याप्त आराम दें और घर के अंदर रखें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें। लक्षण गंभीर होने पर तुरंत किसी चिकित्सक को दिखाएं।