{"_id":"6876a9bd678949f0ee0c304d","slug":"children-should-become-capable-citizens-through-education-amethi-news-c-96-1-ame1022-144631-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षा के साथ सक्षम नागरिक बनें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षा के साथ सक्षम नागरिक बनें बच्चे
Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल शाहगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल अतिथि व बच्चे। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
शाहगढ़ (अमेठी)। सैनिक स्कूल का छठवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह ने कहा कि सैनिक स्कूल के बच्चे शिक्षा के साथ सक्षम नागरिक और राष्ट्रसेवक बनें।
स्थापना दिवस पर स्कूल में रन फॉर फन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर फिटनेस और एकजुटता का परिचय दिया। विशेष सभा में छात्रों ने पारंपरिक नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। जिलाधिकारी संजय सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की मेहनत और संस्थान की प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उत्सव केवल अतीत की उपलब्धियों को मनाने का नहीं, बल्कि भविष्य की नई उपलब्धियों के लिए प्रेरणा लेने का भी अवसर है। यह भी बताया कि स्कूल का लक्ष्य न केवल छात्रों को अकादमिक ज्ञान देना है, बल्कि उन्हें एक सक्षम नागरिक और राष्ट्रसेवक के रूप में तैयार करना है।