फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children of council schools will learn coding and financial intelligence

Amethi News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे सीखेंगे कोडिंग और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस

Thu, 11 Apr 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will learn coding and financial intelligence
अमेठी सिटी। जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में कोडिंग और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सिखाया जाएगा। पहले चरण में यह व्यवस्था 185 स्कूलों में लागू की जा रही है। इसका शुभारंभ बुधवार को पांच स्कूलों में हुआ। स्कूल पहुंचे बैंक कर्मियों ने शिक्षकों के साथ बच्चों को बैंकिंग योजना की जानकारी दी। बेसिक शिक्षा विभाग को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस बनाने की कोशिश में जुटा है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को कोडिंग सिखाई जाएगी। समग्र तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम के तहत इन विद्यार्थियों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस इंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास के पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। बच्चे भी मोबाइल के जरिये पढ़ाई को पसंद कर रहे हैं। योजना बनाई बनाते हुए बुधवार से कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया। इससे बच्चों को संबंधित विषय की कोडिंग का एक शब्द लिखकर उससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि बच्चों को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस के तहत व्यापार या आर्थिक व्यवहार में सही समय पर सही निर्णय लेना सिखाया जाएगा। बिजनेस इंटेलिजेंस के जरिये बच्चों को व्यापार में सफल होने के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल अन्नीबैजल में केनरा बैंक कर्मियों ने तो उच्च प्राथमिक स्कूल कटरालालगंज में एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने बच्चों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त लीला टिकरा, धनीजलालपुर, पचेहरी, खजुरी, शुकुल डीह में तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम के तहत फाइनेंशियल इंटेलिजेंस, बिजनेस इंटेलिजेंस व कौशल विकास में शिक्षण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बच्चों का बढ़ेगा वित्तीय ज्ञान
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कोडिंग और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस से बच्चों को बैकिंग की जानकारी होगी। बच्चे पढ़ाई के साथ कौशल विकास में दक्ष होंगेे। शिक्षा के साथ रोजगार परक शिक्षण में दक्ष होने से उनका भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed