फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children learnt directions while playing

Amethi News: बच्चों ने खेल-खेल में सीखा दिशाओं का ज्ञान

Wed, 27 Aug 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children learnt directions while playing
संग्रामपुर के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में शैक्षिक गतिवि​धि में प्रतिभाग करते बच्चे। स्त्रोत :
अमेठी सिटी। संग्रामपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में मंगलवार को बच्चों को खेल व गतिविधि आधारित शिक्षा दी गई। इस पहल से बच्चों में सीखने का उत्साह बढ़ा और कक्षा का माहौल रोचक हो गया।
विज्ञापन



शिक्षिका कौशिकी सिंह ने बच्चों को गतिविधि के माध्यम से दिशाओं का ज्ञान कराया। दाएं-बाएं, आगे-पीछे जैसी अवधारणाओं को खेल-खेल में समझाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र ने पानी की बोतल का उपयोग कर संतुलन व एकाग्रता की गतिविधि कराई। इस खेल में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एकाग्र होकर कार्य करने की कला सीखी।
विज्ञापन



इसके अलावा विद्यार्थियों ने फ्लैप कार्ड की मदद से पर्यायवाची शब्द और संस्कृत शब्दावली की जानकारी भी प्राप्त की। बच्चों ने न केवल शब्दों को पहचाना बल्कि उन्हें वाक्यों में प्रयोग करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में एआरपी आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। बीईओ शशांक मिश्र ने बताया कि गतिविधियों के जरिए बच्चों की शैक्षिक क्षमता में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोग से विद्यार्थी विद्यालय आने के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे। शिक्षा को सरल और रोचक बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed