फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children are being stuffed in autos and e-rickshaws

Amethi News: ऑटो व ई रिक्शा में ठूंसकर बैठा रहे बच्चे

Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Children are being stuffed in autos and e-rickshaws
 अमेठी शहर में ऑटो में इस तरह बैठाई गईं छात्राएं। संवाद
अमेठी। स्कूल जाने-आने में छोटे बच्चे रोज जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो में बच्चों को ठूंसकर बैठाया जा रहा है, जबकि ये स्कूली वाहन की श्रेणी में नहीं आते हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर, डीएम-एसपी कार्यालय के सामने ऐसे दृश्य आम हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
विज्ञापन



हालात यह हैं कि कई बच्चे चलते वाहन में झपकी लेते नजर आते हैं, जिनके गिरने की आशंका बनी रहती है। जिले में पंजीकृत स्कूली वाहनों की संख्या 715 है, लेकिन इससे इतर भी बड़ी संख्या में ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं जो मानकों का पालन नहीं कर रहे है। इनमें से अधिकतर -रिक्शा, टेंपो, मैजिक और जीप हैं। इन वाहनों में न जाली है, न फर्स्ट एड बॉक्स और न ही कोई सहयोगी स्टाफ। अधिकांश अभिभावक विवश होकर इन वाहनों का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि स्कूल प्रबंधन की ओर से परिवहन की सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन








अंतू रोड : 12:24 बजे
एक टेंपो में 15 छात्राएं और दो छात्र बैठाए गए थे। कुछ छात्र बाहर की ओर लटकते दिखे, जिससे खतरा बना हुआ था।



राजर्षि तिराहा : 12:30 बजे
ई रिक्शा में छोटे बच्चे बिना किसी सुरक्षा के बैठे थे। एक बच्चा एंगल पर झुककर बार-बार गिरता-पड़ता दिखा।



मुख्य मार्ग : 12:35 बजे
ऑटो के दोनों तरफ बच्चे लटके हुए नजर आए। ओवरटेक के दौरान हादसे की संभावना बनी रही।



मिसरौली मार्ग : 12:38 बजे
ऑटो में पीछे अतिरिक्त सीट लगाकर बच्चों को बैठाया गया, लेकिन कोई सुरक्षा जाली नहीं लगी थी।



दोपहर 12:48 बजे
शहर के विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहे ई रिक्शाें में बैठे बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिखे। कुछ वाहनों में आगे बच्चों को बैठाया गया था, जिसकी वजह से चालक ठीक से हैंडल तक नहीं मोड़ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दाईं तरफ एंगल भी नदारद
स्कूल वाहनों में दाईं ओर एंगल लगाना अनिवार्य है, ताकि बच्चे बाईं ओर से उतरें, लेकिन अधिकांश ई रिक्शा में यह एंगल नहीं पाया गया।





ऑटो व ई रिक्शा से स्कूली बच्चों का परिवहन गलत
विभाग की ओर से वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। ऑटो व ई रिक्शा से स्कूली बच्चों को लाना ले जाना नियम विरुद्ध है। इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-महेंद्र बाबू, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed