फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Child playing with tire falls into well, dies

Amethi News: टायर से खेल रहा बच्चा कुएं में गिरा, मौत

Sat, 30 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Child playing with tire falls into well, dies
इन्हौना (अमेठी)। घर के बाहर टायर चला कर खेल रहा बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव खेखरुआ निवासी अजय कुमार का छह वर्षीय पुत्र आनंद शुक्रवार की शाम मोहल्ले में स्थित एक कुआं में टायर लेकर गिर गया। परिजनों सहित आसपास के लोग एकत्र हो गए और बच्चे को बाहर निकाला तो उसकी सांसें थम चुकी थी। छात्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में नामांकित था। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उबैद अहमद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल संजीत कुमार विश्वकर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर अपनी जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed