{"_id":"61d334379ad71d3ff66a3b71","slug":"chief-minister-inaugurated-two-projects-in-amethi-amethi-news-lko611836233","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया दो परियोजनाओं का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया दो परियोजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन
48 : जगदीशपुर : मुबारकपुर में जनसभा के दौरान उमड़ी भीड़। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। जन विश्वास यात्रा के समापन पर आए मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 292.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास तो 86.42 करोड़ रुपये (कुल 378.99 करोड़ रुपये) की लागत से नवनिर्मित व पहले से तिलोई के रस्तामऊ गांव में संचालित 200 शैय्या के रेफरल चिकित्सालय का लोकार्पण किया।
गाजीपुर से शुरू भाजपा की जन विश्वास यात्रा का सोमवार को जिले के जगदीशपुर के मुबारकपुर स्थित मैदान में समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित था। इस मौके पर जगदीशपुर के रामलीला मैदान में एक सभा आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को दो बड़ी सौगात दीं। सीएम ने तिलोई के पूरे गोबरे गांव में 292.57 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का मंच से बटन दबाकर शिलान्यास किया। साथ ही तिलोई के रास्तामऊ गांव में 86.42 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 200 शैय्या वाले पहले से संचालित रेफरल अस्पताल का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री की मांग को किया अनसुना
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे जगदीशपुर को तहसील व नगर पंचायत बनाने की मांग की। लोगों को उम्मीद थी कि सीएम इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि 35 मिनट के भाषण में सीएम ने राज्यमंत्री की दोनों मांगों पर बात तक नहीं की।
कार्यक्रम में शामिल हुए कई मंत्री
मुबारकपुर में आयोजित जन विश्वास रैली में जन विश्वास रथ यात्रा के प्रभारी सांसद विनोद सोनकर, वित्त, संसदीय व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, राज्यमंत्री धर्मवीर भारती व जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी शामिल हुए। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व गरिमा सिंह तथा डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर भी मौजूद रहीं। सीएम का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाए गए हैलीपैड पर कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने अन्य अफसरों के साथ उनका स्वागत किया।

47 : जगदीशपुर : जनविश्वास यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ व लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री। -संवाद- फोटो : AMETHI

45 : जगदीशपुर : जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री। -संवाद- फोटो : AMETHI