फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cheers echoed in 77 families on the first day of the year

Amethi News: वर्ष के पहले दिन 77 परिवारों में गूंजीं किलकारी

Fri, 03 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in 77 families on the first day of the year
अमेठी सिटी। नववर्ष के पहले दिन 24 घंटे में 77 परिवारों में नन्हे मेहमानों की किलकारी गूंजी। बच्चों के जन्म पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन



जिले में नए वर्ष के पहले दिन 31 दिसंबर की रात 12 बजे से एक जनवरी रात 12 बजे तक जिले में कुल 77 प्रसव हुए। इसमें जिला अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया। वहीं, जिले की 13 सीएचसी, 17 पीएचसी व उपकेंद्रों पर 71 बच्चों ने जन्म लिया। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक अमेठी में आठ, गौरीगंज में एक, मुसाफिरखाना व जामो में 11-11, बाजारशुकुल में सात, जगदीशपुर में छह, संग्रामपुर, सिंहपुर व तिलोई में पांच-पांच, भेटुआ में चार, शाहगढ़ व भादर में तीन-तीन, फुरसतगंज में दो व गौरीगंज में एक बच्चे ने जन्म लिया।


जिला अस्पताल में एक जनवरी को दिन में 11 बजे रायबरेली सलोन के भेलिया निवासी नीतू ने नए साल पर बेटे को जन्म दिया। वहीं, 11 बजे जामो के सरमे निवासी पूनम मिश्रा ने बेटी और अमेठी के बाहापुर निवासी गुड़िया ने बेटे को जन्म दिया। सुबह 10:30 बजे गौरीगंज के सरैया हरखपुर निवासी साक्षी और दोपहर बाद तीन बजे प्रतापगढ़ के कुम्भी निवासी अंकिता ने बेटे को जन्म दिया। प्रतापगढ़ के कटेहटी निवासी सुमन ने रात 10 बजे बेटे को जन्म दिया। जिला अस्पताल में सभी प्रसव सर्जरी के माध्यम से कराए गए।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्रीप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रसव सर्जरी के माध्यम से कराए गए। बताया कि सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की निगरानी में प्रसूताओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed