फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cheated of Rs 1.34 lakh in the name of getting job in Dubai

Amethi News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.34 लाख रुपये ठगे

Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.34 lakh in the name of getting job in Dubai
अमेठी सिटी। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 34 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने विजिट वीजा देकर युवक को दुबई भेज दिया। किसी तरह घर लौटे पीड़ित ने जब पैसे मांगे तो उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेत्र के सिताबराय मजरे हरदो गांव निवासी राजकुमार को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव के ही अमन ने जायस कोतवाली के पूरे पन्नू मजरे बहादुरपुर निवासी अंकित व विशाल से मिलवाया था। अंकित व विशाल ने दुबई जाने के लिए वीजा व नौकरी के लिए एक लाख 34 हजार रुपये की मांग की। राजकुमार ने 40 हजार रुपये नकद देने के साथ ही शेष राशि अलग-अलग बैंकों से ऑनलाइन भेज दी। इसके बाद 13 अगस्त को उसे वीजा देकर दुबई भेज दिया गया।
विज्ञापन



दुबई पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका वीजा विजिट के नाम पर जारी हुआ है। उस वीजा पर नौकरी नहीं मिलने की जानकारी के बाद 13 दिन बाद राजकुमार वहां से लौट आया। इसके बाद उसने अंकित व विशाल से पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने किसी तरह चार हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष राशि वापस नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब अंकित के परिजन फर्जी केस में फंसवाने की धमकी दे रहे हैं। परेशान राजकुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed