फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cheated 90 thousand rupees from two youths of Gonda by luring them double the money

Amethi News: रुपये दोगुना का लालच देकर गोंडा के दो युवकों से 90 हजार ठगे

Wed, 07 Aug 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Cheated 90 thousand rupees from two youths of Gonda by luring them double the money
अमेठी सिटी। दिल्ली में पल्लेदारी करने वाले गोंडा के एक युवक और उसके साथी से मुसाफिरखाना इलाके में तीन लोगों ने मिलकर रविवार को 90 हजार रुपये ठग लिए। ठगो ने 90 हजार के बदले ढाई लाख रुपये देने का वादा किया था। कैश लेकर ठगों ने पीड़ितों को काले कागज की गड्डी थमा दी।
विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित ने तीन के खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के असिधा गांव निवासी शेषनारायण पांडेय ने बताया कि दिल्ली में रहकर पल्लेदारी का काम करता है। छह माह पहले अमेठी के जामो इलाके के पूरब गांव निवासी विजय शास्त्री उर्फ अंजनी मिश्रा से दिल्ली में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय पहले विजय शास्त्री ने उससे कहा कि ढाई लाख रुपये देने पर बढ़ाकर 10 लाख रुपये देने का काम करता है। यदि पैसे हैं तो दे दो, पल्लेदारी छुड़वा दूंगा। शेषनारायण इस झांसे में आ गया। इसके बाद दिल्ली व मूलरूप से गोंडा के खरगूपुर क्षेत्र के पंचुरखी निवासी अपने दोस्त जवाहर लाल मिश्र को सारी बात बताई। उसने जवाहर लाल से 90 हजार रुपये लिए और विजय शास्त्री को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने कहा कि वह 90 हजार के ढाई लाख कर देगा। शेषनारायण अपने साथी जवाहर के साथ 90 हजार रुपये लेकर अमेठी के मुसाफिरखाना पहुंचे। साथ में आरोपी विजय व उसके साथी संतोष शुक्ला व हीरो तिवारी भी थे। इन लोगों ने 90 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि कुछ देर बाद ठगी करने वाले आरोपियों ने शेषनारायण को सील पैक मोटी गड्डी व एक अन्य पैकेट दिया।
पैकेट देने के बाद आरोपी वहां से कुछ देर रुकने का आश्वासन देकर चंपत हो गए। जब शेष नारायण व उसके साथी ने गड्डी खोली तो उसमें से काले कागज की गड्डी थी। इसके बाद ठगी का शिकार होने का पता चला। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा जिले के थाना खरगूपुर के असिधा निवासी शेष नरायन पांडेय से ठगी मामले की जांच व आरोपी की तलाश में टीम जुटी थी। टीम ने मंगलम हाईवे अंडर पास मुंशीगंज रोड के पास पूरब गौरा थाना जामो गांव निवासी अंजनी मिश्रा उर्फ विजय शास्त्री और भुसियांवा थाना मुंशीगंज निवासी संतोष शुक्ला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों के पास पुलिस ने 56 हजार रुपये नकद व दो मोबाइल बरामद किया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मामले में नामजद सराय खेमा थाना मुंशीगंज निवासी हीरो तिवारी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। ..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed