फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Changed weather increased the problems of respiratory patients

Amethi News: बदले मौसम ने बढ़ाई सांस के मरीजों की परेशानी

Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Changed weather increased the problems of respiratory patients
अमेठी सिटी। दीपावली के बाद मौसम में हुआ बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। खासतौर पर सर्दी बढ़ने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक सांस के मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों की आंखों में जलन की समस्या है।
विज्ञापन



सोमवार को सांस के 85 व आंख में जलन के 52 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। ओपीडी काउंटर पर कुल 1233 मरीजाें के पर्चे बने। फिजिशियन डॉ. अमित यादव, डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. पीके पांडेय व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उल जमा, नेत्र रोग विशेष डॉ. कुमुद सिंह, हड़्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वीवी सिंह के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में 615 बुखार, 115 खांसी, ठंड के 109, जुकाम के 95, पेट दर्द के 91, दस्त के 65, डिहाईड्रेशन के 21, मानसिक रोग के 146, आंख के 128 व सांस के 102 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमुद सिंह ने बताया कि प्रदूषण से लोगों की आंख में जलन की शिकायत बढ़ी है। डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम के बदलाव में सांस नलियों में सिकुड़न आ जाती है। इसके अतिरिक्त इंफेक्शन के कारण भी सांस लेने में परेशानी होती है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव से सोमवार को ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रही। मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे करें बचाव
-सुबह और शाम की सैर से बचें।
- दमा के मरीज बिना मास्क बाहर न निकलें।
- दिल के मरीज धूप निकलने पर ही टहलें।
-घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए।
-अपना रक्तचाप नियमित चेक कराते रहें।
-गर्म पानी के साथ हल्का भोजन करना चाहिए।
- इनहेलर अपने पास रखना चाहिए।
-छाती में कफ जमा होने पर गर्म पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed