{"_id":"68828cfee0b95360fe0e6c7a","slug":"chandnis-team-won-the-tug-of-war-amethi-news-c-96-1-ame1002-145303-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रस्साकसी में चांदनी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रस्साकसी में चांदनी की टीम ने मारी बाजी
Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में बृहस्पतिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की कबड्डी में जय किशन की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में चांदनी की टीम विजयी रही।
खो-खो और रस्साकसी में भी चांदनी की टीम ने बालिका वर्ग में श्रेष्ठता साबित की, वहीं बालक वर्ग की रस्साकसी में पीयूष कुमार अव्वल रहे। वॉलीबॉल में साहिल और फुटबॉल में श्याम जी की टीम ने शानदार खेल के दम पर सफलता हासिल की। कैरम बोर्ड बालक वर्ग में श्याम जी और बालिका वर्ग में मंतसा की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में मोतीन, शाहिल और शनि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया, जबकि बालिका वर्ग में ज्योति, नाजरीन और अर्चना ने बाजी मारी।
शतरंज प्रतियोगिता में पीयूष कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। बैडमिंटन में बालक वर्ग में जय किशन और बालिका वर्ग में अनामिका पांडेय विजेता बनीं। रस्सी कूद में अंजली प्रथम और नाजरीन द्वितीय स्थान पर रहीं। लूडो में बालक वर्ग में मनीष पाल और बालिका वर्ग में अनामिका पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम पांडेय की अगुवाई में नित्यानंद पांडेय, अनिल कुमार यादव, अनामिका व अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।