फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chandan shook hands, said let's go for darshan... and then the bullets started flying.

Amethi News: चंदन ने हाथ मिलाया, बोला दर्शन कर आते हैं...और फिर तड़तड़ाने लगीं गोलियां

Tue, 08 Oct 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chandan shook hands, said let's go for darshan... and then the bullets started flying.
अमेठी सिटी। शिक्षक सहित परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी
विज्ञापन

चंदन वर्मा ने इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। वह बृहस्पतिवार शाम अहोरवा भवानी कस्बा स्थित अपने रिश्तेदार केतार के यहां पहुंचा। बाइक खड़ी की। उनके बेटे दीपक को फोन कर बुलाया। उससे हाथ मिलाया, बोला दर्शन करने जा रहे हैं...अभी आते हैं। इसके बाद दीपक घर के सामने दुर्गा पूजा पंडाल में आरती करने चला गया। इसके कुछ देर बाद ही पूरा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। चार लोगों की हत्या कर चंदन बाइक उठाकर कब भाग निकला, किसी को पता ही नहीं चला।


बातचीत में केतार ने कहा कि चंदन दूर का रिश्तेदार जरूर है, लेकिन उसके घर से आना-जाना नहीं था। घटना वाले दिन चंदन यह कहकर बाइक खड़ी कर गया था कि मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा है। 15 मिनट बाद जब लोगों का जमावड़ा हुआ तो पता चला कि कोई घटना हो गई है। तब अंदाजा भी नहीं था कि घटना चंदन ने ही अंजाम दी है। इसके बाद पुलिस आई। पूछताछ की और बेटे दीपक को लेते गई, लेकिन हमारे परिवार ने सब सच-सच बता दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बेटे को सकुशल छोड़ दिया। केतार बोले कि कार्रवाई देख पहले तो हम डर गए थे कि बेगुनाह बेटा फंस जाएगा, लेकिन पुलिस ने इंसाफ किया। बेटे को सही सलामत छोड़ दिया।
विज्ञापन




पुलिस ने जो पूछा उसे सही-सही बताया

शिक्षक परिवार हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रहे दीपक ने बताया कि मैं आरती कर रहा था। चंदन बोला था कि दर्शन करने जा रहा है। उसके बाद घटना हो गई। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता पाएंगे। हालांकि उसने यह जरूर कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को बुलाया था। उन सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मुझसे जो सवाल किए उसका सही-सही जवाब दिया। कुछ भी नहीं छिपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





घर ढूंढ़ने के लिए चंदन ने स्कूल से सुनील का किया था पीछा
चंदन की हरकतों व धमकियों से आजिज शिक्षक सुनील कुमार अहोरवा भवानी में रहने आए थे। चंदन को यहां का पता मालूम नहीं था। चंदन को जब जानकारी हुई तो उसने अहोरवा भवानी के कुछ लोगों से संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार घर तक पहुंचने के लिए चंदन पहले सुनील के स्कूल पन्हौना का रुख किया। वहां से पीछा करते हुए घर तक पहुंचा। घर पता चलने के बाद रेकी की।





छेड़खानी मामले को लेकर परेशान था चंदन
शिक्षक की पत्नी पूनम की ओर से चंदन पर रायबरेली में दर्ज कराए गए छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के मामले को लेकर चंदन परेशान था। सुलह के लिए वह लगातार प्रयास कर रहा था। कई लोगों से उसने बात भी की थी। इसके बाद जब शिक्षक शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी में रहने लगे, तो वह यहां के लोगों से संपर्क कर सुलह कराने की कोशिश में जुट गया। दीपक से भी उसने सुलह कराने के लिए कहा था। सूत्रों के मुताबिक चंदन ने एक रिश्तेदार के जरिए दीपक से बात की थी और कहा था कि वह पन्हौना के ग्राम प्रधान के माध्यम से सुलह करा दे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद चंदन शिक्षक परिवार को धमकाने लगा।



शिक्षक के बड़े भाई को मिलेगी नौकरी
रायबरेली।
शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम भारती और दो बच्चियों की हत्या में सरकार घटना के 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता दे चुकी है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी, जिसके लिए शिक्षक सुनील के बड़े भाई सोनू का नाम फाइनल किया गया है। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार योग्यता के अनुसार नौकरी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article