फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Challenge for foreigners to return to Surat and Mumbai

Amethi News: परदेसियों के लिए सूरत व मुंबई लौटना चुनौती

Tue, 05 Nov 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Challenge for foreigners to return to Surat and Mumbai
अमेठी सिटी। दीपावली का त्योहार परिवार संग मनाने के बाद सूरत व मुंबई की वापसी परदेसियों के लिए चुनौती बनी है। ट्रैक पर संचालित नियमित व स्पेशल ट्रेन में वेटिंग का आकंड़ा 200 के पार है। लखनऊ व प्रयागराज से गुजरने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मुंबई के लिए संचालित उद्योगनगरी के साथ स्पेशल ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 200 के पार चल रहा है। इतना ही नहीं वाराणसी-मुंबई, सूरत स्पेशल ट्रेन में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। त्योहारों पर ऑनलाइन के साथ ही बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक करवाने के लिए लोग परेशान हैं। मुंबई के तत्काल कोटे के टिकट तो एक मिनट से कम में ही बुक हो जा रहे हैं। मुंबई के लिए संचालित उद्योगनगरी व स्पेशल ट्रेनों में त्योहारों के आसपास लंबी प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन



गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को तत्काल टिकट के लिए कतार में लगे लोगों को न एसी में जगह मिली और न ही स्लीपर कोच में। ऐसे में यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दीपावली पर परिवार संग मुंबई से घर आए गौरीपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह मुंबई में रहते हैं। गांव में दीपावली मनाने के बाद अब वापसी करनी है, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। अकेले होते तो वेटिंग टिकट पर यात्रा कर लेते, लेकिन पत्नी व बच्चों संग होेने से वापसी में परेशानी हो रही है। तत्काल कोटे से टिकट करवाने के लिए दो दिन से नंबर लगा रहे हैं, लेकिन नहीं मिल पा रहा है। यही हाल अन्य यात्रियों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर एसी कोच में तत्काल टिकट के लिए 10 लोग कतार में लगे थे, लेकिन सिर्फ तीन को ही टिकट मिल सका। यही हाल स्लीपर कोच का रहा। स्लीपर में तत्काल टिकट के लिए 23 लोग कतार में लगे थे, जिसमें आठ लोगों को ही टिकट मिल सके।




पहले से ही लोग बुक करा लेते हैं सीट
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहार पर लोग पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा लेते हैं। ऐसे में ट्रेनों में वेटिंग हो जाती है। तत्काल कोटे के टिकट नियमित बुक हो रहे हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण टिकट जल्दी बुक हो जा रहे हैं। विभाग की कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक यात्रियों को तत्काल कोटे के टिकट का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed