फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   challan of 84 vehicle

84 वाहनों का चालान, 13 हजार रुपये का शमन शुल्क

Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
challan of 84 vehicle
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन नियम उल्लंघन को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्ती पर उतर आया है। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने के लिए संचालित विशेष अभियान में 405 वाहनों की चेकिंग कर 84 वाहनों का चालान तथा 13 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के बावजूद बेवजह सड़कों पर टहलने वालों की संख्या में कमी नहीं होने पर जिला व पुलिस प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बुधवार को सभी थानाक्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकले 405 लोगों के वाहनों की चेकिंग करते हुए 84 वाहनों का चालान मोटर अधिनियम के तहत करते हुए 12,900 रुपये का शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को फटकार लगाने के साथ नसीहत देते हुए दोबारा घर से बाहर निकलने की दशा में केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह निकलकर संक्रमण फैलने के अंदेशा की संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहने की अपील करते हुए मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed