{"_id":"663f0b3f05b6b733a5060a8b","slug":"central-team-tested-health-services-in-arogya-mandir-amethi-news-c-96-1-brp1002-118438-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केंद्रीय टीम ने आरोग्य मंदिर में परखी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केंद्रीय टीम ने आरोग्य मंदिर में परखी स्वास्थ्य सेवाएं
Sat, 11 May 2024 11:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 May 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में निरीक्षण करती टीम
अमेठी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर अन्नी बैजल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीकाकरण अभियान की जानकारी ली।
चंडीगढ़ की प्रियंका और तमिलनाडु की श्रीदेवी की अगुवाई वाली टीम ने पहुंचकर सबसे पहले मरीजों की ओपीडी देखी। किस तरह के मरीज आ रहे हैं, कैसे उनका इलाज किया जा रहा है। क्या-क्या हिदायतें दी जा रही है। दवाओं को लेकर क्या इंतजाम है।
टीम ने मरीजों से भी बात किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के साथ गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ भी थे। इसके अतिरिक्त गौरीगंज व जगदीशपुर के उपकेंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं के साथ ही बच्चों का टीकाकरण किया गया।