फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CDO angry over construction work

निर्माण कार्य में शिथिलता पर सीडीओ नाराज

Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
CDO angry over construction work
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में शिथिलता व मानक से संतुष्ट नहीं होने पर सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ ने निर्धारित समय में मानक युक्त सामग्री का प्रयोग कर कार्य पूरा करने व प्रत्येक सप्ताह भौतिक प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खिलाड़ियों की बेहतर प्रतिभा को निखारने व खिलाड़ियों को सुविधायुक्त माहौल में तैयारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शासन ने अमेठी शहर के पास स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य को स्वीकृति प्रदान करते हुए धनावंटन किया था। धनावंटन के बाद कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस ने कार्य प्रारंभ किया। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य मेें बरती जा रही लापरवाही पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार शाम औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने स्टेडियम में निर्मित पवेलियन, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, मैदान में मिट्टी भराई, बाउंड्रीवॉल, दर्शक दीर्घा, सीसी मार्ग, भवनों की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण करते हुए बैडमिंटन हॉल में सिर्फ प्लास्टर कार्य होने तथा टेनिस व चेंजिंग रूम में कोई कार्य नहीं होने तथा निर्माण की प्रगति धीमी होने पर सीडीओ नाराज हो गईं। नाराज सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित तिथि तक मानक के अनुसार सामग्री से निर्माण कार्य पूरा करने तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह निर्माण की भौतिक प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तथा निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह समेत कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed