Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CCTV cameras will be installed at seven places

Amethi News: सात जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at seven places
अमेठी। यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। यातायात निदेशालय ने इसके लिए 10.83 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

इससे सात जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही यातायात विभाग सर्वर वर्कस्टेशन स्थापित करेगा। सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के लिए यातायात पुलिस स्थलों का चिह्नांकन कर रही है।
एसपी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद यातायात निदेशालय ने जिले में सात सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए 10 लाख 83 हजार 760 रुपये मंजूर किए हैं।
इसमें 4 लाख 13 हजार 313 रुपये सर्वर वर्कस्टेशन स्थापित करने पर खर्च होंगे। जबकि सीसीटीवी कैमरों के लिए 6 लाख 70 हजार 448 रुपए स्वीकृत हुए हैं। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि जिले के लिए 28 सीसीटीवी कैमरे प्रस्तावित हैं। यातायात निदेशालय से सात सीसीटीवी लगवाने के लिए पैसे जारी किए गए हैं। स्थल का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले ही लग चुके हैं 4627 सीसीटीवी कैमरे
आपेशन दृष्टि के तहत जनसहयोग से अब तक कस्बों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व दुर्घटना वाले स्थलों पर कुल 4627 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। इसके माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed