फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CCTV cameras must be installed in all establishments

Amethi News: प्रतिष्ठानों पर जरूर लगवाएं सीसीटीवी

Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras must be installed in all establishments
गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापारियों संग बैठक करते एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह। स्
अमेठी सिटी। जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने व्यापारियों संग बैठक की।
विज्ञापन




एएसपी ने व्यापारियों को ऑपरेशन दृष्टि के तहत जागरूक करते हुए आग्रह किया कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं रखीं, जिनको सुनते हुए एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और व्यापारिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से संचालित रखने में पुलिस हर कदम पर साथ खड़ी है। बैठक में प्रमुख रूप से हरिशंकर जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, मुन्नालाल अग्रहरि, कमलेश गुप्ता, अजय सेठ, अमित सोनी सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed