Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cattle smuggler shot in encounter; four arrestedCattle smuggler shot in encounter; four arrested

Amethi News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler shot in encounter; four arrestedCattle smuggler shot in encounter; four arrested
अमेठी सिटी। काजीपट्ठी के पास बृहस्पतिवार शाम पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गुवावां निवासी तसव्वर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी और बाइक बरामद हुई है। पुलिस को एक जीवित गोवंश भी मिला, जिसे पेड़ से बांधा गया था।
विज्ञापन


सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि सिंह बृहस्पतिवार देर शाम हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नहर के पास जंगल में कुछ लोग गोवंश को पेड़ से बांधकर मारने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो चार आरोपी मारने की तैयारी करते मिले। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तसव्वर के पैर में गोली लगी। उसके गिरने पर अन्य आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुवावां निवासी जुम्मन और वाजिद तथा नरौली निवासी आरिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गोकशी में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का ठीहा, चापड़, तराजू-बांट, रस्सी, तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़कर मारने के लिए आने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपियों को जिला अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया। वहां घायल तसव्वर का उपचार कराया गया, जबकि अन्य का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। एसपी सरवणन टी ने बताया कि घायल आरोपी की हालत में सुधार है। पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed