{"_id":"68fbd555c556e5a19c01a9e0","slug":"caste-based-reservation-should-be-abolished-amethi-news-c-96-1-ame1008-150889-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए
Sat, 25 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सवर्ण आर्मी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें पदाधिकारियों ने जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त किए जाने की मांग उठाई है।
संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक आरक्षण की व्यवस्था जाति आधारित रही है, जबकि सामान्य वर्ग में भी गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक विषमता की स्थिति बनी हुई है। इस वर्ग के कई प्रतिभाशाली युवक-युवतियां केवल आरक्षण व्यवस्था के कारण अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर समान अवसर दिया जाना चाहिए, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को उचित स्थान मिल सके। कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग बढ़ने से तमाम निर्दोष लोग पीड़ित हो रहे हैं। कई मामलों में निर्दोष व्यक्ति वर्षों तक मानसिक और सामाजिक कष्ट झेलते हैं। इस कानून में आवश्यक सुधार किए जाएं या इसे समाप्त किया जाए। इसके साथ ही सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की गई है। इस दौरान अनुभव मिश्र, कमल मिश्र, सनी, अमन मिश्र, अनिल आदि मौजूद रहे।