{"_id":"66eca72c9b6cd9161e002274","slug":"case-will-be-registered-for-disrupting-rail-traffic-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-125944-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यातायात बाधित करने पर दर्ज होगा केस : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यातायात बाधित करने पर दर्ज होगा केस : डीएम
Fri, 20 Sep 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेल ट्रैक पर अवरोध कर परिचालन प्रभावित करने या पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम निशा अनंत ने रेल अफसरों संग बैठक कर ट्रैक किनारे स्थित गांवों में जागरूकता अभियान संचालित करने व निगरानी बढ़ाने की बात कही। किसी भी अप्रिय स्थित से निपटने के लिए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने के साथ घटनाएं रोकने की रणनीति तैयार की।
जिले के गुजरने वाले लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़, लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी व प्रयागराज-अयोध्या रेल ट्रैक की निगरानी बढ़ाई जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम निशा अनंत ने एसपी अनूप सिंह, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी व आरपीएफ संग बैठक की।
इतना ही ट्रैक की निगरानी बढ़ाने के साथ सिविल पुलिस का भी सहयोग लेने की बात कही। कहा कि कोशिश करें कि ट्रैक के आस-पास स्थित मकानों के स्वामियों से बात कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के प्रति प्रेरित करें। कहा कि कैमरे लगे होंगे तो निगरानी करने में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी के जिम्मेदार मौजूद रहे।