{"_id":"606b3ab38ebc3e8cd11febca","slug":"case-will-be-filed-on-candidates-on-distributing-alcohol-amethi-news-lko572816676","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बांटने वाले प्रत्याशियों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बांटने वाले प्रत्याशियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। 26 अप्रैल को जिले के 2,460 बूथों पर होने वाले पंचायत चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अफसर गांवों में चौपाल लगा रहे हैं।
सोमवार को एसडीएम व सीओ ने जामो के कई संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। अफसरों ने चुनाव प्रचार के दौरान शराब बांटकर मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर केस दर्ज कराने की बात कहते हुए ऐसे लोगों की सूचना देने की अपील ग्रामीणों से की।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर बिना प्रलोभन व भय के मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अभियान चलाकर उपद्रवी व अपराधी तत्वों को चिह्नित कर पाबंद करने के साथ अपमिश्रित शराब वितरण को प्रतिबंधित करने की कोशिश की जा रही है।
इसके अतिरिक्त अफसर गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं को बिना प्रलोभन मतदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। सोमवार को एसडीएम संजीव कुमार व सीओ गुरमीत ने जामो के कटारी समेत कई गांव में तो तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने शाहगढ़ के पूरबगांव में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान अफसरों ने ग्रामीणों से बिना प्रलोभन मतदान करने की अपील करते हुए बूथ पर मौजूद मूलभूत सुुविधाओं की हकीकत देखी।
अफसरों ने चुनाव के दौरान मतदाताओं को भयभीत व प्रलोभित करने के साथ शराब वितरित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अफसरों ने प्रभारी निरीक्षक को गश्त बढ़ाने, मतदान की शुचिता प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने तथा शत-प्रतिशत असलहों को जमा कराने का निर्देश दिया।