{"_id":"64c008ec16a22c9e820f6d29","slug":"case-registered-on-three-including-veterinary-officer-village-head-amethi-news-c-96-1-slko1003-2388-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान सहित तीन पर केस दर्ज
Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। अस्थायीगोवंश आश्रय स्थल लोशनपुर बगाही में मिलीं खामियों पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व पशु चिकित्साधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान गोवंशों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा। पेयजल, पशु आहार, चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में नहीं था। पशुओं की हालत अत्यंत दयनीय देख डीएम नाराज हो गए।
उन्होंने एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व पशु चिकित्साधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एडीओ पंचायत साधू शरण ने थाने पर तहरीर दी। एसओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत की तहरीर पर ग्राम प्रधान मो. कैश, पंचायत सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह व पशु चिकित्साधिकारी चन्द्रशेखर वर्मा के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।