फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law

Amethi News: पति, सास ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law
जगदीशपुर (अमेठी)। सुल्तानपुर जिले के हलियापुर निवासी शारदा सिंह ने न्यायालय के आदेश से पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस कमरौली थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कमरौली क्षेत्र स्थित स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में किराये के भवन में निवास कर रहीं शारदा सिंह की शादी गोंडा जिले के तरबगंज परास निवासी शिव शंकर सिंह से 18 फरवरी 2014 में हुई थी। इनका परिवार इन दिनों दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक कार और एक लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल जाने से सास प्रेमा देवी, ननद पूनम, पति शिव शंकर, ससुर पवन कुमार सिंह रोकते हैं। आखिरी बार वर्ष 2017 में ससुराल दिल्ली गई थी, तब से वो लोग साथ रखने को तैयार नहीं हैं। तभी से शारदा सिंह मायके में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 22 नवंबर 2023 को उनके पति यहां कमरे पर आकर दहेज आदि की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करने लगे। पुलिस के साथ अफसरों से शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed