फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against car driver for crushing langur

Amethi News: लंगूर को कुचलने पर कार चालक पर केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against car driver for crushing langur
अमेठी सिटी। चार पहिया वाहन से लंगूर को कुचलकर मारने के मामले में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमेठी थाने के हथकिला गांव निवासी लालसा प्रसाद तिवारी ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि नौ फरवरी की सुबह लगभग नौ बजे दुर्गापुर की ओर से हथकिला निवासी असगर चार पहिया वाहन से तेज गति से आ रहा था। शिव मंदिर के पास सड़क पर एक लंगूर बैठा था। जिसे उसने जानबूझकर अपने वाहन से कुचल दिया। जिससे लंगूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना को सड़क किनारे खड़े लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत लंगूर बंदर को दफना दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर जानवर की हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed