{"_id":"619e7a231b5905738d4ee7c1","slug":"case-on-three-including-husband-in-woman-s-murder-case-amethi-news-lko605941749","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सलामत अली का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी गांव में मंगलवार को लाठी से पीटकर की गई पिंकी की हत्या के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामत अली का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी निवासी भैया राम की 30 वर्षीय पुत्री पिंकी का विवाह बनियानार थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी राममिलन वर्मा से हुआ था। मामूली विवाद के बाद मायके आई पिंकी को मंगलवार दोपहर राममिलन ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी।
मंगलवार रात पिंकी के भाई विनोद की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति राममिलन, सास दनका देवी व जेठानी सुनीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
पिंकी की मौत से सलामत अली का पुरवा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। नाबालिग अंश हर आने-जाने वाले से मां के बारे में पूछ रहा है। दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो परिवारीजन बिलख-बिलख कर रो पड़े। भाई ने गांव में ही बहन को मुखाग्नि दी।