फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   case of fraud filed against four including village head

वर्तमान व पूर्व प्रधान समेत चार पर जालसाजी का केस

Sat, 29 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
case of fraud filed against four including village head
गौरीगंज (अमेठी)। बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत इक्काताजपुर के वर्तमान व पूर्व प्रधान के साथ ही दो पंचायत सचिवों पर गबन, जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय अफसरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इक्काताजपुर निवासी रविशंकर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान विमला देवी व पंचायत सचिव मुकेश कुमार पर तो गांव के ही सुरजीत यादव ने पूर्व ग्राम प्रधान मंजू देवी व सचिव पवन लाल पर गांव में कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी व एई डीआरडीए ने संयुक्त रूप से जांच की तो त्रुटिपूर्ण ढंग से अभिलेख तैयार कर निर्माण कार्य कराने, वित्तीय नियमों के विपरीत राशि का दुरुपयोग करने, मजदूरी का भुगतान मजदूर के खाते में नहीं कर प्रधान के खाते में भेजने समेत कई अनियमितता उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीजकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई। सचिव को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह पूर्व प्रधान के खिलाफ हुई जांच में हैंडपंप मरम्मत व खड़ंजा निर्माण के नाम पर एक लाख 59 हजार 532 रुपये का गबन पाया गया। इसके बाद दोनों को नोटिस जारी कर गबन की गई राशि जमा करने को कहा गया।

प्रारंभिक जांच के बाद डीएम ने अंतिम जांच कराई तो प्रारंभिक जांच के दौरान उजागर हुईं खामियां सही पाई गईं। अंतिम जांच रिपोर्ट में भी गबन व अनियमितता उजागर होने पर डीएम ने डीपीआरओ को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव के निर्देश पर बाजार शुकुल के एडीओ पंचायत सुरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed