{"_id":"647f747094b579ee6d0fc6a6","slug":"case-of-attempt-to-murder-against-brother-in-law-amethi-news-c-96-1-ame1002-82-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बहनोई के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बहनोई के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
Tue, 06 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। पंप सेट की रखवाली के दौरान हुए जान लेवा हमले के मामले में पीड़ित ने अपने बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच व कार्रवाई में जुटी है।
शिवरतनगंज थाने के पेंडारा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह गत गुरुवार की रात अपने खेत पर लगे पंप सेट की रखवाली करने गए थे। रात में अचानक पहुंचे बदमाशों ने आदित्य पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के बाद आदित्य को मृत समझकर बदमाश भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे। घायल आदित्य को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। जहां उपचार के बाद घर लौटने के बाद पीड़ित युवक ने अपने बहनोई के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
आदित्य ने बताया कि 1/2 जून की रात वह अपने खेत में इंजन एवं धान के बेड़न की रखवाली कर रहा था, तभी रात में अचानक किसी ने जान से मारने की नीयत से पीछे से फायर कर दिया। पलट कर देखा तो फायर करने वाला बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली के गांव बढ़नापुर निवासी उसका बहनोई कुलदीप सिंह है। उसने बताया कि बहनोई दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने से नाराज चल रहे थे। इसी बात से नाराज होकर बहनोई ने हमला किया है।
एसओ अमरेंद्र सिंह ने आदित्य की तहरीर पर बाराबंकी निवासी उसके बहनोई के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज करने की पुष्टि की है। बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।